केनफाउन्ट एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोल्हूई में साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
केनफाउन्ट एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुद्रपुर शिवनाथ कोल्हूई में साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आज दिनांक 30/10/2025 को विद्यालय में एस.एस.बी. 66 वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री जगदीश धवई द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट के विषय में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, सोशल मीडिया पर सावधानी, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा डिजिटल जिम्मेदारी के प्रति सचेत करना था।
कमांडेंट श्री जगदीश धवई ने विद्यार्थियों को बताया कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया का सही उपयोग आवश्यक है। उन्होंने समझाया कि गलत जानकारी साझा करना, किसी की निजी जानकारी को सार्वजनिक करना या झूठे अकाउंट बनाना जैसे कार्य साइबर अपराध की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने “डिजिटल अरेस्ट” की अवधारणा समझाते हुए बताया कि कैसे ऑनलाइन ठग सरकारी अधिकारी या पुलिस बनकर लोगों को डराने और धन उगाही करने की कोशिश करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने अनेक प्रश्न पूछे जिनका कमांडेंट द्वारा सरल शब्दों में उत्तर दिया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रिया पी. एन.ने एस.एस.बी. अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में डिजिटल सुरक्षा की समझ विकसित करने में अत्यंत उपयोगी हैं।


